Amrit Snan: अमृत स्नान में तीन करोड़ लोगों के शामिल होने की उम्मीद है

Amrit Snan उज्जैन. अपर मुय सचिव राजेश राजौरा ने सिंहस्थ 2028 में अमृत स्नान पर एक दिन में तीन करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई है। तैयारी इसी आधार पर करने के निर्देश दिए हैं।
राजौरा के अनुसार आम दिनों में इतने श्रद्धालु नहीं आते, इसलिए अमृत स्नान के मान से ही सभी दिनों की व्यवस्था की जाए। सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर राजौरा दो दिन से समीक्षा कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने कुछ कार्यों का स्थल निरीक्षण।
अपर मुय सचिव ने सिंहस्थ के कार्यों का निरीक्षण किया: एसीएस राजौरा ने सबसे पहले सपत्नीक महाकाल मंदिर में पूजन-अर्चन किया और फिर विकास कार्यों की जानकारी ली।
कहा कि श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन हों, इसकी व्यवस्था की जाए। उन्होंने निर्माणाधीन महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल का कार्य देखा।
रास्ते होंगे चौड़े: रामघाट पर स्नान व्यवस्था देखी और शंकराचार्य चौराहा पहुंच मार्गों के चौड़ीकरण की जानकारी ली। उन्होंने चिह्नित मार्गों के समय पर चौड़ीकरण के निर्देश दिए।
पेशवाई मार्ग का निरीक्षण कर इसके व सवारी मार्ग विकास के निर्देश दिए हैं। बाद में राजौरा ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ संभागीय समन्वय बैठक भी की।