सहपाठी...कोच... रिश्तेदार... 64 लोगों ने किया यौन शोषण

पथानामथिट्टा (केरल). स्कूल में सहपाठी, कोच, पड़ोसी और रिश्तेदार... 13 साल की बच्ची ने जिस पर विश्वास किया, उसी ने यौन शोषण किया। यह दरिंदगी पांच साल चलती रही, 64 लोगों ने बच्ची को शिकार बनाया। ऐसे में लड़की मेंटल ट्रॉमा में चली गई, आखिरकार उसने 18 साल की होने पर हिम्मत जुटाई और स्कूल काउंसलिंग में दर्दनाक कहानी सुनाई।
40 लोगों की पहचान कर 14 लोगों को गिरफ्तार
यह मामला केरल के केरल के पथानामथिट्टा जिले का है। पुलिस ने इस मामले में 40 लोगों की पहचान कर 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की ने बताया कि 2019 में पहली बार 13 साल की उम्र में स्कूल में साथ पढ़ने वाले लड़के ने यौन शोषण किया। लड़के ने दोस्तों को बताया, तो उन्होंने भी ब्लैकमेल कर शोषण किया। इसके बाद भी पीड़ित लड़की ने चीजों को पीछे छोड़ आगे बढ़ने का फैसला किया ।
वह अंदर तक टूट गई।
इसके बाद स्कूल में स्पोर्ट्स टीम में हिस्सा लिया। वह कोच पर भरोसा करने लगी और दरिंदगी के बारे में बता दिया। यहां भी उसका भरोसा टूटा और कोच ने भी यौन शोषण किया। इसके बाद पीड़िता ने अपने रिश्तेदारों और पड़ोसी को बताया तो उन्होंने भी वहीं किया। इसके बाद वह अंदर तक टूट गई। उसे लगा कि दुनिया में किसी पर विश्वास नहीं किया जा सकता है।
काउंसलिंग सत्र में हुआ खुलासा
पथानामथिट्टा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव एन. के अनुसार लड़की ने पहली बार स्कूल के काउंसलिंग सत्र में अपने साथ हुए यौन शोषण की जानकारी दी। समिति के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने पोक्सो सहित अन्य धाराओं के तहत दो थानों में पांच एफआइआर दर्ज की हैं।